हिमाचल प्रदेश में 14 मकान ध्वस्त होने के साथ चार एनएच सहित 700 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नाहन में सबसे अधिक 45.8 मिलीमीटर, सोलन में 32.4, धैलाकुआं में 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 5100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
कुल 66 भूस्खलन की घटनाएं और 47 बार अचानक बाढ़ आई है। इससे जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी तक 158 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 606 मकान ध्वस्त होने के साथ 5363 मकानों को नुकसान हुआ है। 236 दुकानों के साथ 1648 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।
क्या है मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के दो जिलों को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर यातायात, संचार, बिजली और अन्य सेवाओं के प्रभावित होने का अनुमान है।