शिमला: अधिक तापमान सह सकेगी आलू की नई प्रजाति 'कुफरी किरण', किसानों के लिए होगी ज्यादा फायदेमंद
February 04, 2023
0
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआइ) शिमला ने आलू की नई प्रजाति कुफरी किरण तैयार की है। इसे अधिक तापमान यानी गर्मी के मौसम या गर्म क्षेत्रों में उगाया जा सकेगा। अधिक तापमान वाले प्रदेशों के लिए यह बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।