हिमाचल प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सुक्खू सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के साथ इस बात की घोषणा भी की है कि वह पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सारे वादे पूरे कर रही है। मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश के हर क्षेत्र को महत्व दिया गया है। विभागों का आवंटन भी जल्द होगा।
Himachal Pradesh | We'll implement the Old pension scheme. Rs 1500 to be given to women in state. Congress is fulfilling all the promises. In cabinet expansion, every region of the state has been given importance. Portfolios will be allocated soon: CM Sukhwinder Singh Sukhu
सुक्खू सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में 7 मंत्रियों जो शामिल किया गया है। इस कैबिनेट में डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।