चीन के साथ किन्नौर की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित, पुलिस की सिफारिशों पर हुआ काम

 चीन के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। किन्नौर के साथ 240 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है जिसमें 9 पास आते हैं और प्रदेश पुलिस द्वारा वहां की सुरक्षा को लेकर जो 12 सुझाव दिए गए थे उस पर काम हुआ है।


यह बात प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा को बेहतर करने के लिए वहां पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती किए जाने के साथ वाइब्रेंट विलेज के आधार पर भी काम हुआ है।


उपलब्धियों भरा रहा वर्ष 2022

2023 के लिए मादक पदार्थों पर नकेल कसने के साथ महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर उभर रहा है जिस पर प्रदेश पुलिस विशेष रुप से ध्यान देगी और पुलिस के 20000 जवानों को विशेष प्रशिक्षण के तहत विश्व का नंबर एक बनाने की योजना है।

प्रदेश पुलिस के लिहाज से वर्ष 2022 बहुत ही ऐतिहासिक और उपलब्धियों भरा रहा जिसमें क्राइम रेट में गिरावट लाने के साथ मादक पदार्थों पर नकेल कसी गई और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में न्याय दिलाया गया।


क्राइम रेट में गिरावट आई

गवाहों के बयानों को सुनिश्चित करने के साथ मामलों को न्यायालय से निपटाने में प्रदेश पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। 2022 में विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध होने आवर वाले अपराधों, पोक्सो और मादक पदार्थ से संबंधित मामलों पर रहा जिसके कारण इन पर प्रदेश पुलिस ने बहुत बेहतर किया है जिसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad