सुनील बने एसएमसी के राज्य अध्यक्ष
January 03, 2023
0
हिमाचल प्रदेश एसएमसी अध्यापक संघ की सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय आम सभा में सुनील शर्मा को नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया है। कालीबाड़ी हॉल में आयोजित सभा में ग्यारह जिलों और विभिन्न खंडों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें राज्य कार्यकारी अध्यक्ष संगीता राजपूत को चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष निर्मल ठाकुर और मनोज धीमान, महासचिव बेला राम, सहसचिव नरेश नेगी और खेमराज शर्मा, कोषाध्यक्ष भारद्वाज ठाकुर और बलवीर दसाईक बनाए गए। मुख्य सलाहकार के रूप में रविदत्त, सुरेश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, सुरेंद्र और प्रेस सचिव अनिल शर्मा, रामलोक और हेमचंद को चुना गया। महिला विंग के लिए अध्यक्ष निशा ठाकुर, निर्दोष शर्मा, रीना और एडिट सेल के लिए अध्यक्ष हरीश कुमार और सचिव अनिल शर्मा को चुना गया।