सुखविंदर सिंह सुक्खू ही क्यों बने हिमाचल प्रदेश के CM, जानिए किन खूबियों ने जीता आलाकमान का दिल
December 11, 2022
0
Himachal Politics: सुखविंदर सिंह सुक्खू की खूबियों की वजह से कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का सीएम बनाया. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 68 है. इसमें से अब 40 विधायक कांग्रेस के होंगे. इन सभी में से ज्यादातर विधायक सुक्खू के साथ हैं. इसके अलावा उन्होंने इस चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कांग्रेस बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के क्षेत्र हमीरपुर में भी जीतने में सफल हुई.