एएनआई से अटल टनल शिलान्यास पट्टिका को बहाल करने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “नाम नहीं बदला जाएगा. हम अटल टनल का नाम नहीं बदल रहे हैं. हम पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन बीजेपी को शिलान्यास करने वालों की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए था.” हम सभी प्रधानमंत्रियों का सम्मान करते हैं, लेकिन पट्टिका को पुनर्स्थापित करेंगे.
क्या हिमाचल सरकार बदलेगी अटल टनल का नाम? जानें क्या बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
December 15, 2022
0
हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की अटल टनल रोहतांग से जुड़ी शिलान्यास पट्टिका लगाने की हलचल तेज हो गई है. शिलान्यास पट्टिका के पत्थर को बहाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशासन को आदेश दिया है. लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी अटल टनल का नाम फिर से नाम बदलने जा रही है? जानिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर क्या जवाब दिया.