हिमाचल प्रदेश की मंत्री सरवीन चौधरी शाहपुर सीट से चुनाव हारीं, 12 हजार वोट से मिली शिकस्त

 हिमाचल प्रदेश की मंत्री सरवीन चौधरी (Sarveen Chowdhary) को कांगड़ा की शाहपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने उन्हें 12,243 वोट से हरा दिया। भाजपा सरवीन चौधरी की जीत की संभावनाओं को बढ़ाने के इरादे से विजय सिंह मनकोटिया को अपने पाले में लाई थी, फिर भी सत्ता विरोधी लहर ने पार्टी का पीछा नहीं छोड़ा।


नालागढ़ सीट से भाजपा के बागी के.एल. ठाकुर जीते


वहीं, हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी व निर्दलीय उम्मीदवार के.एल. ठाकुर ने जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरदीप सिंह बावा को 13,264 मतों से हराया। ठाकुर ने 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन 2017 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। भाजपा ने दो बार कांग्रेस के विधायक रहे लखविंदर सिंह राणा को टिकट दिया था, जो चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad