हिमाचल चुनाव: मंडी में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, इंदिरा गांधी की दिलाई याद
October 31, 2022
0
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी पहुंचीं. प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी का इस प्रदेश के साथ एक आध्यात्मिक रिश्ता था.