चंबा विधानसभा सीट पर फिर चलेगा BJP का जादू या कांग्रेस का जमाएगी कब्जा?

 हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है। पहाड़ी राज्य हिमाचल की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आमतौर पर हिमाचल में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा का ही शासन रहा है, लेकिन इस बार यहां आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। आइए, हिमाचल की चंबा विधानसभा सीट (Chamba Assembly Seat) के बारे में जानें...


चंबा हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। इसके अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें से चंबा एक बेहद महत्वपूर्ण है। चंबा सीट (Chamba Seat) एक सामान्य वर्ग की सीट है और इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार चंबा विधानसभा सीट से भाजपा ने जहां नीलम नय्यर टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने फिर नीरज नय्यर पर भरोसा जताया है, जबकि 'आप' ने शशिकांत को अपना उम्मीदवार बनाया है।


साल 2017 के विधानसभा चुनाव में चंबा से भाजपा के पवन नय्यर ने बेहद कड़े मुकाबले में कांग्रेस के नीरज नय्यर को 2000 से भी कम वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। पवन नय्यर को जहां 26763 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के नीरज नय्यर को 24884 वोट प्राप्त हुए थे।


बता दें, 2012 और 2007 के विधानसभा चुनावों में भी इस सीट पर भाजपा ने ही जीत का कमल खिलाया था। उससे पहले लगातार तीन बार यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही थी। 


गौरतलब है कि वर्तमान में 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में भाजपा के 44, कांग्रेस के 21, सीपीआईएम का 01 और 02 निर्दलीय विधायक हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad