नड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बात शिक्षा की करती है और घोटाला शराब में करती है। आम आदमी पार्टी मतलब- घोटाले पर घोटाला। बिजली, पानी, शिक्षा, शराब में घोटाला ही घोटाला। यहां के लोगों का उत्साह साफ दिखाता है कि उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है... हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हम शासन नहीं करेंगे, वरन रीति-रिवाज बदलेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम आत्मनिर्भर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। आज देश के आर्थिक परिवेश में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है। भारत, ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोबाइल निर्माण और स्टील के उत्पादन में भी भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है। दुनिया में सोलर एनर्जी के मामले में आज भारत पांचवे स्थान पर है।
नड्डा ने कांग्रेस पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं लेकिन उनकी करतूत भारत तोड़ों की होती है। जब हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटा रही थी तब वह उसको बनाए रखने के पक्ष में थे। हिमाचल प्रदेश का चुनाव विकास का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है यह हिमाचल प्रदेशवासियों के हक का चुनाव है। यह हिमाचल को आगे बढ़ाने का चुनाव है।