शिमला में दो दिन का यलो अलर्ट

शिमला-मौसम विभाग ने शिमला जिला के लिए दो दिन तक यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन दिनों ओलावृष्टि सेब की फसल के लिए नुकसानदायक है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला के अधिकतम तापमान में सोमवार को दो डिग्री की गिरावट आई है। शिमला का अधिकत्तम तापमान 20 डिग्री के करीब चल रहा है। जबकि जिला के ऊपरी क्षेत्रों में सेब के पौधों में फ्लॉवरिंग का दौर चल रहा है। ऐसे में अधिकत्तम तापमान 23 से 25 डिग्री के मध्य होना चाहिए। तापमान में गिरावट आने से फूलों को नुकसान हो सकता है। बीते 24 घंटों की बात करें तो जिला शिमला के कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है। कुमारसैन में 14 व शिमला में 6 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने से न्यूनत्तम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो आगामी दिनों के दौरान किसानों व बागबानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि इन दिनों ऊपरी शिमला में किसान गेंहूं वजौ  की कटाई में लगे हुए हैं। ऐसे में फसलों को नुकसान की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिन तक जिला भर में मौसम खराब रहेगा और कई स्थानों में बारिश होने की संभावना है।

The post शिमला में दो दिन का यलो अलर्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews