ननखड़ी-ननखड़ी थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत थैली-चकटी के गांव झिंझणू से एक विवाहित महिला एक नौ महीने की नन्हीं बच्ची व पति को छोड़कर बिना बताए घर से फरार हो गई। पति ने उसे तलाश करने की गुहार पुलिस थाना ननखड़ी से लगाई है। ननखड़ी पुलिस ने लापता विवाहिता को तलाश करने के लिए फोटो सहित पूरी जानकारी नजदीकी पुलिस थानों व चौकियों को भेज दी है। उक्त महिला लगभग दस दिन से फरार है। पीडि़त पति पेशे से वैदिक नेटवर्क प्राइवेट लिमिटिड कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है। पंचायत थैली-चकटी के वार्ड मेंबर राजेंद्र ठाकुर ने पूरा मामला समझाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत थैली-चकटी के झिंझणू गांव के अनुपम ऊर्फ कपिल की पत्नी दस दिन से फरार है। उक्त महिला अपने घर से डडारा जाने के बहाने निकली थी, जो अभी तक नहीं लौटी है। महिला की एक नन्हीं बच्ची नौ महीने की है। थाना प्रभारी ननखड़ी ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि अनुपम ऊर्फ कपिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
The post झिंझणू से बच्ची और पति को छोड़कर विवाहिता गायब appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment