सचिवालय के लिए बुरी खबर दो कर्मचारियों की मौत

शिमला-राज्य सचिवालय के लिए शनिवार का दिन बुरी खबर लाने वाला था। यहां पर सचिवालय के दो कर्मचारियों की अचानक मृत्यु हो गई। एक महिला अधिकारी जो कि अनुभाग अधिकारी थीं की आकस्मिक मृत्यु हो गई। वहीं एक कर्मचारी दफ्तरी के पद पर कार्यरत था। महिला अधिकारी रजनी मोदगिल विज्ञान  एवं प्रौद्योगिकी शाखा में थीं जो छोटा शिमला में ही रहती थीं। यहां पर रात के समय वह वॉशरूम में गिर गईं और गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। वह ऊना जिला की रहने वाली बताई जाती हैं जिनकी सेवानिवृत्ति 2025-26 में होनी थी। उनके आकस्मिक निधन से सचिवालय में शोक की लहर डूब गई है। उधर, सचिवालय प्रशासन शाखा में दफ्तरी के पद पर तैनात बृज लाल की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। वह सरकारी आवास में बैनमोर के पास रहने वाला बताया जाता है जिसे सुबह अचानक से दिल का दौरा पड़ गया । वह रोहडू क्षेत्र का रहने वाला था। दोनों कर्मचारियों की मृत्यु से सचिवालय में शोक की लहर है। यहां विभिन्न एसोसिएशनों ने मृतक लोगों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

The post सचिवालय के लिए बुरी खबर दो कर्मचारियों की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews