शिमला-नगर निगम शिमला इन दिनों शहर में कोविड-19 कोरोना के संक्रमण के बचाव के लिए हर सभंव प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि इन दिनों शहर में निगम प्रशासन का कार्य भी बड़ गया है। नगर निगम के हजारों कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर शहर को साफ कर रहें है। यहीं कारण है कि निगम प्रशासन अपने क र्मचारियों के लिए इन दिनों बड़ा संवेदनशील है। इसी को देखते हुए नगर निगम शिमला की सैहब कर्मचारी कल्याण समिति की एक बैठक मंगलवार को आयुक्त नगर निगम पंकज राय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कई अहम भैसले हुए जिसमें सबसे अहम यह रहा कि निगम के सैहब कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में एक लाख रुपए की सहायता का प्रावधान किया जाएगा। यह निगम के उन सभी सैहबकर्मचारियों के लिए निगम ने राहत दी है। इसके अलावा गंभीर बीमारी की स्थिति में 25000 रुपए तक की सहायता दी गई है। वहीं कर्मचारी की 10 वर्ष की सेवा के बाद नौकरी छोड़ने या सेवानिवृत्ति पर 11000 रुपए का सहयोग भी निगम द्वारा किया जाएगा।
The post सैहब कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर निगम देगा एक लाख की सहायता राशि appeared first on Himachal news - Hindi news - latest Himachal news.
Post a Comment