शिमला-राजधानी में कोरोना कर्फ्यू के चलते पिछले 48 दिनों से ठप पडे़ निर्माण कार्य को नगर निगम शिमला अब दोबारा शुरू करने जा रहा है। खास कर स्मार्ट सिटी और अमृत मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों को अब नगर निगम शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही शहर की सड़कों की टायरिंग का कार्य भी निगम शुरू करेगा। शहर में अमृत मिशन के तहत पार्किंग, पार्क और पथ बनाने के कार्य शुरू किए थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते डेढ़ माह से काम ठप पड़े थे। वहीं स्मार्ट सिटी के तहत 28 प्रोजेक्ट पर काम होना था और सभी टेंडर 31 मार्च तक पूरे होने थे। वहीं कार्य करने की छूट के बाद अब निगम जल्द टेंडर जारी करेगा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में पार्किंग, पार्क, सड़कों को चौड़ा करने के साथ अन्य कार्य होने है। इसके लिए सौ करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा शहर की मरम्मत का कार्य करने के साथ टायरिंग का कार्य भी निगम शुरू करेगा। सड़कों की टायरिंग की लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और मौसम साफ होते ही शहर की सड़कों पर टायरिंग का कार्य किया जाएगा। सरकार के निर्देशों के बाद शहर में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
The post जल्द शुरू होंगे स्मार्ट सिटी के काम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment