अंतिम संस्कार करने का काम एमसी का नहीं

शिमला-आईजीएमसी अस्पताल में मंगलवार को एक कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई है। इस पर नगर निगम ने दुख व्यक्त किया है। नगर निगम के  आयुक्त ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें रात नौ बजे मिली। इसके बाद सबंधित कर्मचारियों को मौके पर सेनेटाइजेशन के लिए तैनात कर दिया गया। इस बारे में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की भी सेवाएं ली गई। जैसे ही मृतक शरीर को आईजीएमसी अस्पताल से श्मशान गृह ले जाया गया। नगर निगम ने अग्निशमन के अधिकारियों के साथ आईजीएमसी अस्पताल के क्षेत्र को सेनेटाइज करते हुए कनलोग श्मशान गृह सहित सारे मार्गों को रात 9ः30 से लेकर रात 11ः30 बजे तक सेनेटाइज कर दिया। वहीं मृतक के  अंतिम संस्कार  है उस पर निगम ने साफ कहां है कि इस बारे में सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने कोविड-19 डेड बॉडी प्रबंधन पर मार्ग-दर्शिका जारी की है। जिसके अनुसार ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाता है। इस मार्ग-दर्शिका के अनुसार अन्तिम संस्कार में नगर निगम की प्रत्यक्ष तौर पर कोई भूमिका नहीं है। मार्ग-दर्शिका के अनुसार केवल इसके लिए प्रश्क्षित स्वास्थ्य स्टाफ हैल्थ वर्कर की ही भूमिका है। निगम ने साफ किया है कि चूंकि शव को वार्प करने में लगे स्टाफ  को ही शव को श्मशानघाट तक पहुंचाना होता है। उसके उपरांत श्मशान गृह के स्टाफ द्वारा अंतिम संस्कार किया जाता है। नगर निगम शिमला ने अपना दायित्व निभाने से एक कदम आगे जाते हुए छह कर्मचारियों को अंतिम संस्कार के समय तैनात किया। जिनका नेतृत्व डीपी सिंह प्रोजेक्ट को-ओर्डिनेटर कर रहें थे। यह रिकार्ड पर है कि निगम ने यह छह कर्मचारियों ही शव के पूरे दहन तक श्मशानघाट पर उपस्थित रहे साथ ही रात दो बजकर 10 मिनट पर वापस अपने घर लौटे। नगर निगम ने शमशान गृह के लोगों को पीपीई किट भी उपलब्ध करवाई ताकि उनका इस तरह के मामलों  में संक्रमण से बचाव हो सकें। नगर निगम ने बुधवार को पुनः कनलोग शमशान गृह व इसके आस-पास के क्षेत्र को सेनेटाइज किया। नगर निगम ने मंगलवार रात तैनात अपने पांच कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। भविष्य में भी नगर निगम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा कोविड-19 डेड बॉडी प्रबंधन पर जारी की गई मार्ग-दर्शिका के अनुसार ही ऐसे मामलों में कार्य करती रहेगी।

The post अंतिम संस्कार करने का काम एमसी का नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews