जंगली जानवर मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार

सुन्नी-शिमला पुलिस एवं वन विभाग ने जंगली जानवर को मारने के जुर्म में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों से बंदूकें एवं कुछ मांस बरामद करके पूछताछ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉक डाउन के चलते थाना सुन्नी के तहत बीड़ की जायन में शुक्रवार रात्रि लगभग साढ़े 12 बजे पुलिस एवं वन विभाग द्वारा लगाए गए नाका के दौरान चनावग पंचायत के तीन लोगों से हथियार एवं जंगली जानवर का मांस बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए तीनो आरोपी हेतराम ,मोहन एवं देवराज चनावग पंचायत के हैं तथा साथ लगते वन रेंज चंडी के हशकरधार जंगल मे शिकार करके लौट रहे थे। रात को बंदूकें चलने की आवाज सुन कर वन विभाग के अधिकारी चौकन्ने हो गए तथा पुलिस की सहायता से आरोपियों को धर दबोचा। जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से बंदूकें ,जंगली जानवर का मांस एवं एक आल्टो कार संख्या (एचपी 52 बी 0410) कब्जे में ली है। थाना प्रभारी सुन्नी भागचंद, एएसआई राजविंद्र, टेक सिंह, वन विभाग से सत्यदेव, हेमेंद्र, पंकज सेन ने करवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं वाइल्ड लाइफ के तहत मामला दर्ज करके आगामी छानबीन जारी कर दी है।

The post जंगली जानवर मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews