मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ लाख

सर्वपल्लीराधाकृष्णन कालेज नोगली ने जयराम ठाकुर को सौंपा चेक

रामपुर बुशहर-इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में आम लोग सरकार की मदद को आगे आ रहे है। इसी कड़ी में नोगली स्थित सर्वपल्लीराधाकृष्णन बीएड कालेज की कमेटी ने वर्ष 2017-19 में कांउसिलिंग खर्चे के लिए सभी संस्थानों से एकत्रित की राशि से शेष बची हुई 95,472 रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के चेयरमैन प्रो. नयन सिंह और एमएड बीएड संघ के अध्यक्ष डा.  मुकेश शर्मा ने बताया कि यह राशि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेक द्वारा भेंट की गई। सर्वपल्ली बीएड एमएड संस्थान नोगली के संस्थापक डा. मुकेश शर्मा ने बताया कि सर्वपल्ली परिवार की ओर से 51 हजार की राशि कोविड 19 कोष में दी और हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के चेयरमैन ने प्रो. नयन सिंह ने 21 हजार की राशि भेंट की। उन्होंने बताया कि कुल राशि 1,67,472 रुपए कोविड 19 से लड़ने के लिए सीएम को सौंपी गई। संस्थान के अध्यक्ष डा. मुकेश शर्मा ने कहा कि वह इस विपदा की घड़ी में सरकार के साथ खड़े है। वहीं, आम लोगों को जागरूक करने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे है। इससे पहले संस्थान ने रामपुर क्षेत्र में मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया और लोगों को इस महामारी से बचने के उपाय बताए।

The post मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ लाख appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews