शिमला-शिमला में बाहर से आने वाले लोग होम क्वारंटाइन के नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यह आस-पास के लोगों के लिए भी खतरा बनते जा रहें है। शिमला शहर में काफी संख्या में बाहरी राज्यों खास तौर पर रेड जोन से भी लोग यहां आए है। शिमला में जितने भी लोग बाहर से आए है उन्हें घर पर होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए जा रहें है। लेकिल वह पूरी तरह से होम क्वारंटाइन नहीं हो रहे हैं। घरों से बाहर निकल रहें है। मुह पर मास्क नहीं पहन रहे हैं ऐसे में आसपास के लोगों में खौफ का माहौल है। हालांकि इसी को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया गया है कि अब बाहर से आने वाले लोगों के होम क्वारंटाइन के बदले क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा सकता है। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों का अब दो बार कोरोना का टेस्ट भी किए जाएंगे। कोरोना महामारी को लेकर सरकार प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है कि संक्रमण ज्यादा न फैले। इसके अतिरिक्त जो लोग क्वारंटाइन के नियमों की उल्लंघना करते हैं उन पर कानूनी कार्रवाई करने में भी कि सी तरह का संकोच नहीं किया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के बीच होम क्वारंटाइन के नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। हाल ही में शहर के बालूगंज थाना के शोघी क्षेत्र में दिल्ली से आया एक व्यक्ति होम क्वारंटाइन के दौरान घर से बाहर घूम रहा था। शोघी बाजार में बिना मास्क के घूम रहे व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। वहीं, ढली थाना के तहत कुफरी में उत्तरप्रदेश से आया युवक भी होम क्वारंटाइन के दौरान बाहर घूमता हुआ पाया गया। इसके अलावा नायब तहसीलदार जुन्गा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति दिल्ली से अपने घर आया था। शुक्रवार को यह भी घर से बाहर घूमता हुआ पाया गया। इसके अलावा ढली थाना में केस दर्ज हो गया है। इधर, कई क्षेत्रों में पंचायत प्रधानों की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। डीसी अमित कश्यप ने बताया कि जिले में कुछ दिनों से हजारों की संख्या में लोग जिले में आए हैं। इन लोगों को होम क्वारंटाइन पर भेजा है। इसके अलावा जो क्वारंटाइन का उल्लंघन करते हुए पकड़े जा रहे है उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन पर भेजा जा रहा हैं। इस दौरान कोई व्यक्ति असहयोग करता है तो उसके खिलाफ केस भी दर्ज किए जा रहे है।
The post होम क्वारंटाइन लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर appeared first on Himachal news - Hindi news - latest Himachal news.
Post a Comment