40 कोरोना वारियर्स को बांटे प्रशस्ति पत्र

शिमला-मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को नगर निगम के 40 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्या सचिव ने कोरोना संक्रमण के दौर में शहर को साफ-सुथरा रखने में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की। मुख्य सचिव ने सफाई कर्मचारियों के काम की प्रशंशा करते हुए उनको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर सत्य कौंडल , डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान, निगम आयुक्त पंकज राय भी मौजूद रहे। नगर निगम आने वाले समय में सभी सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने जा रहा है। इस संकट की घड़ी में जिस तरह से नगर निगम के कर्मचारी अपने जीवन को खतरे में डाल कर दिन-रात एक कर शहर की सफाई कर रहे हैं। साथ ही शहर में जिस तरह से सफाई को पुख्ता किया जा रहा है। यह कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए बेहद जरूरी है कि आसपास सफाई रखें। इसके  लिए इन दिनों नगर निगम ने अपने कर्मचारियों  का हैल्थ चैक कैंप भी शुरू करवा रखा है। नगर निगम शिमला ने पहाडि़यों को साफ करने के लिए चलाए हिल्स चैलेंज कैंपेन भी चललया है, जिसके चलते अब तक तीन सौ हिल स्लोप्स को साफ किया जा चुका है। नगर निगम ने शिमला के शहरवासियों से शहर को साफ रखने में सहयोग की अपील की है।

The post 40 कोरोना वारियर्स को बांटे प्रशस्ति पत्र appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews