रेड जोन…14 दिन क्वारंटाइन

शिमला-शिमला जिला में रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। इन लोगों को यहां पर 14 दिन तक रहना होगा जिनको घर जाने की इजाजत नहीं होगी। सरकार के निर्णय के बाद जिलाधीश शिमला अमित कश्यप ने भी आदेश जारी कर दिए हैं और इसके पुख्ता प्रबंध भी यहां पर कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार 12 मई सुबह छह बजे के बाद जो भी व्यक्ति रेड जोन से आकर शिमला जिला में एंटर करेगा उसे संस्थागत क्वारंटाइन में रहना होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों में से करीब एक हजार लोगों ने शिमला जिला में आना है जिसकी सूचना जिलाधीश शिमला को मिल गई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने यहां पर 1200 लोगों को ठहराने की व्यवस्था राजधानी शिमला व जिला के उपमंडलों में कर दी है। यहां उनको बिस्तरे उपलब्ध होंगे वहीं टायलेट की पूरी सुविधा मिलेगी।

The post रेड जोन…14 दिन क्वारंटाइन appeared first on Himachal news - Hindi news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews