रोहडू-किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि विकास दाउटू अब इस दुनिया में नहीं रहे है। 40 वर्षीय विकास दाउटू रोहडू उपमंडल के चिड़गांव तहसील की पेखा पंचायत के शिष्टवाड़ी गांव के एक ऐसे होनहार युवक माने जाते रहे है, जो किसी भी सामाजिक कार्य के लिए हमेशा ही आगे रहे है। उनकी संपत्ति खोने का इतनी अधिक अफसोस शायद ही किसी को रहा होगा। इसका अफसोस इस नायाब हिरा खोने के बाद अब क्षेत्र के लोगों को हो रहा है। गम-खुशी में लोगों के साथ रहने वाला विकास दाउटू आज उनके साथ नहीं है, यह किसी को यकीन तक नहीं हो रहा है। विकास दाउटू पेशे से सेब बागबान व सरकारी ठेकेदार थे, जो परिवार सहित अकसर अपने रोहडू में बने मकान में रहते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास के चचेरे भाई मनीष दाउटू ने बताया कि वे अफरा-तफरी में कमरे के अंदर ही रह गए थे, हालांकि वे बचाओ बचाओ पुकार कर आवाज कर रहे थे और बाहर आने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन आग की लपटे इतनी भयानक थी कि कोई भी चाह कर भी उन तक नहीं पहुंच पाया।
आग में झुलसे सुखचैन और सुरेंद्र
इस आग में दो व्यक्ति झुलसे है। इसमें एक 80 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक सुखचैन दाउटू और सुरेंद्र दाउटू भी थे। इनमें एक सुरेंद्र दाउटू विकास के चाचा और सुखचैन उनके दादा है। दोनों लोगों को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू लाया गया, जिसके बाद उन्हें रोहडू लाया गया। जहां पर वे उपचाराधीन है।
The post विकास हमारे बीच नहीं किसी को नहीं हो रहा यकीन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment