संजौली ढली में पुलिस जवानों ने उपनगर में किया फ्लैग मार्च

शिमला- कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक  करने के लिए शिमला पुलिस द्वारा उपनगर संजौली ढली में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौैरान क्यूआरटी व पुलिस जवानों ने लोगों को कर्फ्यू पालन का सदेश दिया। लॉकडाउन के दौरान घरों में रहकर महामारी से निपटने के लिए अपना सहयोग देने का आवहान किया। पुलिस के जवानों ने यह मार्च संजौली से ढली क्रासिगं तक निकाला। शिमला के बीते रोज शुरू किये गए अभियान में पुलिस  के जवान जनता को जागरूक कर रहे है। शिमला मेें लॉकडाऊन का पालन  सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। शहर के सभी स्थानों पर पुलिस जवान तैनात है। पुलिस के जवान लॉकडाउन के दौरान दी गई छुट की अवधि के  दौरान जहां लोगों को डिस्टेसिगं का पाठ पढा रही है। वहीं पुलिस ने अब कर्फ्यू के दौरान फ्लेग मार्च निकाल कर जनता को घरों में रहने का सदेश दिया जा रहा है।

 

The post संजौली ढली में पुलिस जवानों ने उपनगर में किया फ्लैग मार्च appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews