कोरोना…ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट

रोहडू-भाजपा जिला महासू की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग जम्मू ऐप के माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता जि़ला अध्यक्ष अजय श्याम ने की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा जि़ला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। जिला प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र बरागटा ने कहा कि इस वैश्विक माहमारी से देश को बचाने के लिए भारत सरकार ने जिस संवेदनशीलता के साथ काम किया है, वह सराहनीय है। पीएम मोदी का प्रयास जनता के सहयोग से ही पूर्ण हो सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में संकट की इस घड़ी में किसानों-बागबानों की समस्याओं का समय-समय पर निराकरण किया गया। इनके लिए वे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आभारी है। अध्यक्ष अजय श्याम ने सभी जि़ला पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि मोदी के आह्वान का पालन करें और संयम के साथ इस महामारी को फैलने से रोकने का संकल्प लें और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। जि़ला प्रभारी बिहारीलाल शर्मा ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  जरूरतमंद लोगों की सहायता भोजन के प्रबंध करने, पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री कोविड राहत फंड में यथासंभव योगदान का आह्वान किया। प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में किस प्रकार से ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सभी मंडलो के अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, चौपाल मंडल अध्यक्ष मंगत राम, ठियोग मंडल अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप, रोहड़ू मंडल अध्यक्ष बलदेव रानटा और सभी जिला पदाधिकारियों, जि़ला कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया।

The post कोरोना…ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews