एंबुलेंस में गूंजीं किलकारियां

सुन्नी। आपातकालीन सेवाएं देने वाली एंबुलेंस में सफलतापूर्वक प्रसव करवाए जाने पर गर्भवती महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। नागरिक अस्पताल सुन्नी के तहत कार्यरत 108 एंबुलेंस में सफलतापूर्वक प्रसव का मामला शुक्रवार को साथ लगते निहरी तहसील के दूरदराज क्षेत्र करला का है। हुआ यूं कि नागरिक अस्पताल सुन्नी स्थित 108 को सुबह 4ः30 बजे फोन आया कि करला में एक महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। सुन्नी से 108 करला पहुंची तथा पीडि़ता को अस्पताल के लिए एंबुलेंस में डाल दिया। अस्पताल से लगभग 15 किलोमीटर पहले ही महिला को अत्याधिक पीड़ा होने लगी। स्थिति को बिगड़ता देख एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी हरीश ने पीडि़ता की महिला अटेंडेंट एवं 108 के चालक मनोहर की सहायता से सफलतापूर्वक प्रसव को अंजाम दिया। सुबह लगभग 7ः15 बजे महिला ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया।

The post एंबुलेंस में गूंजीं किलकारियां appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews