शिमला-सुबह साढ़े छह बजे आईजीएमसी में कोरोना पॉजिटिव प्रभावित बड़ी ही सुरक्षा से अस्पताल लाए गए। जिसमें उन्हें अस्पताल में क ोरोना के लिए तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अलग रास्ते के माध्यम से उन्हें अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक अब इनका इलाज अकसर मलेरिया में इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा से शुरू किया गया है। नालागढ़ से लाए गए ये प्रभावित तबलीकी जमात से जुड़े हैं। इसमें प्रभावितों की उम्र में दो की उम्र 17 वर्ष और एक प्रभावित की उम्र 55 वर्ष है। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौर हो कि आईजीएमसी में लगभग 50 चिकित्सकों की देखरेख में इन प्रभावितों को रखा जा रहा है। रातों रात 108 में उन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया और सुबह साढ़े छह बजे उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कर दिया गया। रविवार को भर्ती किए गए मरीजों के अन्य जरूरी टेस्ट भी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ई-ब्लॉक अस्पताल की कैजुअल्टी से काफी दूर है। गौर हो कि अस्पताल में ओपीडी पहले ही बंद कर दी गई है। इसलिए अस्पातल में लोगों की संख्या काफी कम है।
The post सुबह साढ़े छह बजे आईजीएमसी पहुंचे कोरोना पॉजिटिव, शिमला में हड़कंप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment