पुलिस के साथ कदमताल करेंगे एनसीसी कैडेट्स

लॉकडाउन में देखेगें लॉ एंड आर्डर, डीएसपी ने कोरोना वायरस को लेकर दी आवश्यक जानकारी

रामपुर बुशहर – अब रामपुर कालेज के एनसीसी कैडेट्स इस लॉकडाउन में पुलिस के साथ कदमताल करेंगें और शहर में कानून-व्यवस्था बनाने रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करेगें। सोमवार को एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा द्वारा करीब 20 कैडेट्स को पहले सेनेटेशन के बारे में विस्तार से जानकारियां दी और हर प्रकार से अपने आप को सुरक्षित रखने के बारे में बताया। वर्मा ने कैडेट्स को बताया कि उनकी सेवाएं शहर में दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी ली जाएगी। इसके अलावा कैडेट्स पुलिस के साथ विभिन्न नाकों में भी सेवाएं देंगे। जिसके बारे में सभी कैडेट्स को विस्तार से जानकारियां दे दी गई हैं। वर्मा ने बताया कि सोमवार को करीब 20 कैडेट्स को लॉकडाउन के दौरान कैसे अपने आप को सुरक्षित रख कर सेवाएं देनी है, के बारे में बताया गया है। इस दौरान एनसीसी अधिकारी कैप्टन संदीप ठाकुर, जेसीओ विनोद कुमार, सुखवीद्र सिंह मौजूद रहे।

The post पुलिस के साथ कदमताल करेंगे एनसीसी कैडेट्स appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews