21 अप्रैल तक खराब बना रहेगा मौसम, 22 अप्रैल को खिलेगी धूप
शिमला-जिला शिमला के मौसम में आई करवट ने लोगों को फिर से गर्म वस्त्र ओढने को मजबूर कर दिया है। जिला शिमला के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घटों के दौरान झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में फिर से गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड की मार झेलनी पड रही है। मौसम विभाग की मानें तो जिला में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि 22 अप्रैल से मौसम के शुष्क रहने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। जिला शिमला में रविवार को सुबह के समय मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद आसमान में फिर से काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान गर्जन के साथ ठंडी हवाएं भी चली, जिससे अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आंकी गई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आंकी गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को शाम के समय भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान रामपुर के सराहन मे सबसे ज्यादा 16 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा खदाराडा मेें 13, रोहडू में 11, कुफरी में आठ, शिमला में सात और मशोबरा में छह मिलीमीटर बारिश हुई है। ऐसे में अगर आगामी दोनों के दौरान फिर से बारिश होती है, तो जनता को ओर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
The post राजधानी में बारिश से लुढ़का पारा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment