सुबह छह से आठ बजे तक मिलेगी राहत, सैर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य
शिमला-शिमला में जनता को मॉर्निंग सैर में छूट प्रदान की गई है। सुबह की सैर के लिए कर्फ्यू में दो घंटों की छूट प्र्रदान की गई है। यह छूट सुबह छह से आठ बजे तक रहेगी। मगर इस दौरान जनता को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखना होगा। शिमला में लोग सुबह के समय मार्निग वॉक पर निकलते हैं। मगर लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही कैद हो गए थे। लोग प्रशासन से सुबह के सैर के लिए कर्फ्यू में छूट की मांग कर रहे थे। शिमला में सुबह के समय सड़कों पर कम ही भीड़ भड़ाका रहता है। जिसको देखते हुए लोगों को सुबह की सैर के लिए छूट प्रदान की गई है। यह छूट मिलने के बाद लोग सुबह के समय दो घंटे तक घर से बाहर निकल कर सैर कर पाएंगें। यह छूट छह से आठ बजे तक होगी। हालांकि इस दौरान लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं मार्निग वॉक के दौरान लोगों को डिस्टेंसिगं का भी पूरा ध्यान रखना होगा। अगर कोई इसकी अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
The post कर्फ्यू… राजधानी में सुबह की सैर मेें छूट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment