शिमला-जिला शिमला में मौसम के मिजाज फिर से बदल गए है। शुक्रवार को जिला के अधिकतर क्षेत्रों में दिन भर मौसम खराब बना रहा। शिमला में दोपहर बाद अधेरा घिरना शुरू हो गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जिला में 19 अप्रैल तक मौसम कडें़ तेवर दिखाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शिमला में 22 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम में यह करवट किसानों व बागबानों के लिए घातक साबित हो सकती है। शुक्रवार को जिला शिमला में सुबह से ही आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। दोपहर बाद शिमला में घनघोर काले बादल घिर गए थे। इस दौरान शिमला में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूदांबादी भी हुई है। जिससे अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। शिमला के अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आंकी गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 13 डिग्री तक पहुचं गया है। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से जनता को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
The post शिमला में कल बारिश ओलावृष्टि को रहें तैयार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment