रोहडू-कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरे को लेकर एहतियात बरतते हुए एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने उपमंडल को 10 सेक्टरों में विभाजित कर दिया है। इसमें प्रत्येक सेक्टर में मेजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राशन व अन्य एसेंशियल कोमोडिटीज की वस्तुओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक 8 व 9 ग्राम पंचायत के पीछे एक सेक्टर मेजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल में किसी भी प्रकार की रोजमर्रा की वस्तुओं की उपलब्धता के लिए अपने सेक्टर मेजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, सभी पंचायतों के लिए अलग से कामर्शियल वाहनों के पास भी बनाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायतों के लोग अपने अपने सेक्टर के मेजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकते हैं, जिसमें वरूण गुलाटी तहसील दार रोहडू मोबाइल 98724 07604 (नगर परिषद रोहडू, समोली, सीमा, रंटाड़ी, मुंछाड़ा, शेखल, लोअर कोटी, उखली, करासा, अढाल, बरासली, बशला, करालश, प्यारे लाल नेगी बीडीओ रोहडू 98161 0061 ( कुटाड़ा, दलगांव, जगोठी, समरकोट, भलूण, भमनोली, बंच्छूछ, भलाड़ा, खंगटेड़ी) नरैण सिंह नेगी नायब तहसील दार टिक्कर 88940 54777 (टिक्कर, हंसटाड़ी, पुजारली तीन, कड़ीवन, धराड़ा पुजारली चार, शरौंता, कटलाह शील, बराल करछारी) तहसील दार जुब्बल चंद्रमोहन 88940 08200 (नगर परिषद जुब्बल, जय पीड़ी माता, शीली, धार, बरथाटा कठासू) कल्याणी गुप्ता बीडीओ जुब्बल 88941 62354 (कुड्डू, सोंलग, पंद्राणू, अंटी नंदपुर, झाल्टा, गिल्टाड़ व सरस्वतीनगर) जोगिंदर वर्मा नायब तहसील दार जुब्बल 70180 32030 (भढाल, सारी, नकराड़ी, मंढोल, कोट कायना, पराली) रामेस्वर शर्मा नायब तहसीलदार सावड़ा 94180 67378 (झगटाण, मंढोल, थाना, भोलाड़, रांवि) नरोतम गौड़ तहसील दार चिड़गांव 98161 10126 ( सुंदा भौंडा, चिड़गांव, खाबल, सिंदासली, कलोटी डिस्वाणी, मसली, ढाक गांव व गवास) रोशन लाल बीडीओ चिड़गांव 62845 32156 (धगोली, गांव सारी रोहल, बंफड़, पेखा, दियूदी मायला, तांगणू, जांखलिख, टिक्करी, खरशाली, शीलादेश) हेम चंद कश्यप नायब तहसील दार जांगला 94180 25448 (कुलगांव, जांगला, थाना, टोडसा, सारी बासा, रनौल) शामिल होंगे।
The post रोहडू में सेक्टर मजिस्ट्रेट से करें संपर्क appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment