रामपुर बुशहर-रामपुर उमंडल में करीब 400 किन्नौरवासी फंसे हुए हैं। जिला किन्नौर प्रशासन ने रामपुर प्रशासन से इनकी जानकारी मांगी है कि रामपुर उपमंडल में किस-किस जगह पर कितने किन्नौर के लोग फंसे हुए हैं। दो दिनों से रामपुर प्रशासन किन्नौरवासियों की लिस्ट बनाने में जुटा हुआ है। एक दिन में भी करीब 400 लोगों ने किन्नौर जाने की इच्छा जाहिर की है। ये वे लोग हैं, जो लॉकडाउन शुरू होने के बाद रामपुर में फंस गए थे। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी कई किन्नौर के लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन जिनकी लिस्ट उन्होंने बना दी है उनकी संख्या 350 से अधिक हो चुकी है। अब इस लिस्ट को जिला किन्नौर प्रशासन को भेजा जाएगा। जिसके बाद किन्नौर प्रशासन ही ये तय करेगा कि इन लोगों को किन्नौर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए या नहीं। नरेंद्र चौहान, उमंडलाधिकारी, रामपुर बुशहर किन्नौर प्रशासन के कहने पर रामपुर में फंसे किन्नौर के लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसे जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। आगामी निर्णय वहीं लेंगे।
The post किन्नौर जाना चाहते हैं 400 लोग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment