हिमाचल में पशुओं के चारे व आहार की नहीं होगी कमी
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि प्रदेश में पशुओं के चारे की सुचारू व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि राज्य में चारे की कमी न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें चारे की आपूर्ति की दैनिक आधार पर निगरानी करनी चाहिए, ताकि संबंधित एजेंसियांे से और अधिक चारे की आपूर्ति के लिए संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न सरकारी एवं निजी मत्स्य पालन केन्द्र हैं एवं इन मत्स्य पालन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में मत्स्य आहार उपलब्ध करवाया जाना चाहिए और मत्स्य आहार ले जाने वाले वाहनों को अनुमति भी दी जानी चाहिए।
चारे की आपूर्ति के लिए गैर सरकारी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने राज्य के विभिन्न भागों में स्थापित गौसदनों में पर्याप्त मात्रा में चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चारे की आपूर्ति के लिए गैर सरकारी संस्थाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य में चारे और पशु आहार की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
बागवानों को कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री उपलब्ध करवा रही हिमाचल सरकार
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए कफ्र्यू के दृष्टिगत प्रदेश के सेब बागवानों की मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के बागवानों को कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों तथा बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को बागवानों को घरद्वार के समीप अथवा गांव के आधार पर कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गुजरात से एंटी हेलनेट की आपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने कहा कि बागवानों को समयबद्ध आधार पर मधुमक्खी के बक्से तथा एंटी हेलनेट की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुजरात से एंटी हेलनेट की आपूर्ति में तेजी लाई जाए, ताकि इन्हें समय पर बागवानों को उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, सरकारी तथा निजी क्षेत्रों में एंटी हेल गन के लिए सिलेंडरों की आपूर्ति भी करेगी।
मुख्य सचेतक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
मुख्य सचेतक श्री नरेन्द्र बरागटा ने बागवानों की मांगों के प्रति संवेदनशीलता तथा बागवानी विभाग को समय पर कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु तुरंत कदम उठाने के निर्देश देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कार्टन बक्सों तथा ट्रे के उत्पादन को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया जाए, ताकि इनके निर्माण में शामिल औद्योगिक इकाइयां शीघ्र उत्पादन कर सकें। इससे सेब सीजन के दौरान सेबों तथा अन्य फलों की पैकिंग के लिए बक्सों तथा ट्रे की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फंड में अंशदान
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी द्वारा प्रदेश के लोगों से हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फंड के लिए उदार भाव से दान देने की अपील पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने फंड में आॅनलाईन माध्यम से 21 लाख रुपये का अंशदान किया। इसके अतिरिक्त बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस फंड के लिए पांच लाख 47 हजार 545 रुपये का अंशदान किया। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश सोनी ने आज यहां दी।
मुख्यमंत्री ने दी पुलिस विभाग को पीपीई किट व एन-95 मास्क के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और एन-95 मास्क की खरीद के लिए पुलिस विभाग को एक करोड़ रुपये (हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फण्ड से 50 लाख रुपये तथा प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया निधि से 50 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर की समीक्षा बैठक, जारी किए दिशानिर्देश

courtesy: CMO Himachal Pradesh
Post a Comment