एसजेवीएन…होनहार महिलाओं को सम्मान

कार्यक्रम में प्रीति मोंगा और डिक्की डोलमा जैसी हस्तियों ने की शिरकत

शिमला – एसजेवीएन की निदेशक कार्मिक गीता कपूर के नेतृत्व में एसजेवीएन द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों तथा सतलुज श्री एसजेवीएन महिला क्लब के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी हुआ। महिला कर्मचारियों में जोश का संचारण करने के लिए प्रिति मोंगा और डिक्की डोलमा को आमंत्रित किया गया था। प्रीति मोंगा जो कि एक लेखक, मोटीवेशनल स्पीकर, कारपोरेट ट्रेनर तथा विशेष शारीरिक रूप क्षमताओं वाले व्यक्तियों के अधिकारों के लिए प्रयासरत हैं तथा सिल्वर लाइनिंग के नाम से एक गैर सरकारी संस्था भी चलाती हैं। डिक्की डोलमा को एवरेस्ट पर फतेह पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला होने का गौरव प्राप्त है। इस अवसर पर गीता कपूर ने कहा कि हर महिला को अन्य महिलाओं को माता के रूप में, पत्नी के रूप में, बहू के रूप में, बेटी के रूप में, बहन के रूप में, मित्र के रूप में तथा सहकर्मी के रूप में सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हर महिला को अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब हम महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते हैं तो यह केवल वित्तिय स्वतंत्रता तक ही सीमित नहीं है अपितु मनोवैज्ञानिक सशक्तिकरण और चुनौतीपूर्ण जीवन की सभी कठिनाईओं का सामना करने का आत्मविश्वास है। इससे पूर्व गीता कपूर द्वारा विकास खंड निचार, जिला किन्नौर के अधीन परियोजना प्रभावित पंचायतों के अंतर्गत आने वाले महिला मंडलों द्वारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, कार्यक्रम में सम्मान भी बांटे गए।

The post एसजेवीएन…होनहार महिलाओं को सम्मान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews