शिमला-शहरवासियों को आज से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगी। गुरुवार को शहर में 39.37 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई। पेयजल कंपनी ने पाइपलाइन जोड़ने के बाद गिरि से अभी पंपिंग शुरू की ही थी कि भारी बारिश से गुरुवार को गिरि और गुम्मा में गाद आ गई। इस कारण शहर के लिए पानी की सप्लाई फिर घट गई, लेकिन कपंनी ने उम्मीद जताई है कि शनिवार से शहरवासियों को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाएगी। कंपनी के अनुसार गिरि परियोजना से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। भेखल्टी में मजदूरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त किया गया है। यहां पर 18 इंच मोटी पाइप को दोबारा बिछाया गया और उसके बाद सप्लाई शुरू कर दी है। काम रूकने से शहर में पानी की व्यववस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। शुक्रवार को यहां से करीब 39.37 एमएलडी पानी शहर को मिला है, लेकिन इसके बाद गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में गाद आने से पंपिंग प्रभावित हो गई। इसके अलावा बिजली कट से पंपिंग भी बंद हो रही है। पेयजल कंपनी के एजीएम विजय गुप्ता ने कहा कि गिरि परियोजना से सप्लाई शुरू कर दी है, लेकिन गाद आने के बाद पंपिंग प्रभावित हो रही है। शहरवासियों को अभी एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था। क पंनी का कहना है कि आज से शहरवासियों को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी जाएगी।
The post शहर में आज से मिलेगा पूरा पानी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment