रामपुर बुशहर – दिल्ली के बाद अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी दस्तक देने जा रही है। इसी कड़ी में अब आप पार्टी में सदस्यता पाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए कोई भी व्यक्ति मिस कॉलकर सदस्य बन सकता है। ये जानकारी आम आदमी के संयोजक मेहर सिंह ठाकुर ने प्रैस को दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद हिमाचल में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के तौर पर मजबूत होगी। ठाकुर ने कहा कि आप की सदस्यता पाने के लिए 98710101 नंबर पर मिस कॉल करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद रामपुर कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी लोग कांग्रेस और भाजपा सरकार से परेशान हो चुके है। भाजपा सरकार ने सता से पहले लोगों को कई सपने दिखाएं, लेकिन अब तीन साल होने जा रहा है प्रदेश में विकास के नाम पर कहीं भी काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने विकास कार्यो पर ग्रहण लगा रखा है। वहीं प्रदेश में अधिकतर समय में कांग्रेस की सरकारें रही है। साथ ही रामपुर से कांग्रेस के छ बार मुख्यमंत्री रहे है। लेकिन रामपुर में भी विकास के नाम पर कुछ खास नहीं हो पाया है। पार्किंग, शिक्षा व अन्य सुविधाओं में आज भी रामपुर पिछड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़के बेहाल है। उन्होंने कहा कि जो युवा व आम आदमी ये सोचते है कि आप पार्टी में शामिल होकर रामपुर व प्रदेश की सूरत बदल सकती है तो वह मिस कॉल कर पार्टी ज्वाईंन कर सकते है।
The post मिस्ड कॉल और ‘आप’ के होंगे आप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment