गेयटी में नारी शक्ति को प्रणाम

शिमला  – गेयटी में नारी शक्ति को प्रणाम किया गया। यह कार्यक्रम हील इंडिया स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित किया गया। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हील इंडिया स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाओं को सशक्त व सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में भी महिलाओं का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति एक ऐसी शक्ति है जो दूसरों को प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि सेमिनारों के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं तथा सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में अपने दायित्व का निर्वहण जिम्मेदारीपूर्वक निभाने में सहयोग प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में महिलाओं की प्रतिशतता पुरूषों से अधिक है तथा शैक्षणिक क्षेत्र में भी महिलाओं द्वारा प्रदेश में पुरूषों के मुकाबले उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। हील इंडिया स्वयंसेवी संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान व प्रोत्साहन संबंधी कार्य प्रदेश व देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल की बारहवीं की छात्रा  तानवी पुंडीर ने महिला सशक्तिकरण का विचार प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहा गया। मुनीश शर्मा ने पुलवामा हमले पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया जबकि स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा किड्स च्वाइस स्कूल चक्कर द्वारा प्रस्तुत नृत्य लिलिपुट ने दर्शकों की भरपूर प्रशंसा बटोरी।

इन्हें किया सम्मानित…

इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 13 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें चंद्रावती, नेहा देवी, किरण, सत्या, सुनीता, सोनु, पिंकी, अनिता, शिला, गीता, मनीता व सुर्जल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के तौर पर कार्य कर रही अर्चना ठाकुर, जेसीबी स्कूल की प्रधानाचार्य कुशल मल्होत्रा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये-ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मेयर सत्या कौंडल, सक्षम गुडि़या बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, शिमला मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा, प्रदेश उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति एचपीयू डा. सुनील गुप्ता, हील इंडिया हिमाचल प्रदेश की संयोजक विभूति डढवाल, अधिवक्ता शीतल व्यास, जिला महासचिव अंजना ठाकुर, पूर्व पार्षद मंजू सूद, अनिल कश्यप, दिग्विजय चौहान तथा भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पिंकी गोयल भी उपस्थित थीं।

The post गेयटी में नारी शक्ति को प्रणाम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews