नामाकंन भरने आई इंदू गोस्वामी को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने दिया महिला शक्ति का दर्जा
शिमला-शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के लिए ढोल नगाड़ों के साथ इंदू गोस्वामी नामाकंन भरने पहुंची। दोपहर करीब एक बजे से विधानसभा परिसर के बाहर ढोल नगाड़ो से माहौल काफी उत्साह भरा व किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा था। राज्यसभा के लिए महिला कार्यकर्ता यानी इंदू गोस्वामी का नाम आने से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। यहां तक कि महिला कार्यकर्ताओं ने तो उन्हें महिला शक्ति तक का नाम दे दिया। नामाकंन के लिए इंदू गोस्वामी का मनोबल बड़ाने आई महिलाओं ने कहा कि राज्यसभा में अब महिला सशक्तिकरण के मुद्दो पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रदेश से जुड़े मुद्दे भी अब राज्यसभा में गुंजेगे। फिलहाल नामाकंन भरने आई भाजपा कार्यकर्ता इंदू गोस्वामी को पूरा समर्थन मिला। हर कोई राज्यसभा सांसद के लिए उनका नाम आने पर खुशी मना रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो नामाकंन भरने के बाद भी लंबे समय तक विस परिसर के बाहर नाटी व ढोल नगाड़ो पर खुब नृत्य किया। फिलहाल इन्दु गोस्वामी ने विधानसभा परिसर में विधानसभा सचिव के समक्ष राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भरा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यों और भाजपा विधायक इस अवसर पर उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस मौके पर इन्दु गोस्वामी को भाजपा नेतृत्व द्वारा इस कार्यभार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह निर्णय प्रदेश में महिलाओं के सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सभा में इन्दु गोस्वामी विकासात्मक मुददों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में केन्द्र में सशक्त और सक्षम नेतृत्व मिला है, जिन्होंने देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गतिशील और करिश्माई नेतृत्व में देश एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है।
इंदू गोस्वामी की बेटी भी हुई भावुक
इंदू गोस्वामी की इस इतनी बड़ी सफलता के लिए उनकी बेटी भी उस वक्त भावूक हो गई, जब हर कोई इंदू गोस्वामी को बधाई दे रहे थे। वहीं उनके पास लोगों की इतनी भीढ़ थी, कि हर कोई उनसे बात करने का इंतजार कर रहा था। इंदू गोस्वामी की बेटी ने दिव्य हिमाचल से बातचीत में कहा कि वह बहुत खुश है कि उन्हें इतना सम्मान मिल रहा है। वहीं इतने लोग उनकी मां की सफलता के लिए खुशियां मना रहे है।
The post राज्यसभा में महिला शक्ति के रूप में उभरेंगी इंदू गोस्वामी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment