व्यपार मंडल ने कस्बे को विकसित करने के लिए लिया निर्णय, 15 मार्च को नई कार्यकारिणी का होगा गठन
रामपुर बुशहर-रामपुर से पांच किमी दूर नोगली धीरे धीरे विकसित कस्बे में विकसित होता जा रहा है। ऐसे में यहां पर व्यपारिक गतिविधियां काफी बढ़ गई है। इसी को बेहतर करने के लिए रविवार को व्यपार मंडल नोगली ने एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत भड़ावली के उप प्रधान दिनेश खमराल ने की। बैठक में नोगली में विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। व्यापार मंडल नोगली के मौजूदा महा सचिव मस्त राम शर्मा ने जानकारी दी कि पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। पुरानी कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 15 मार्च रविवार का दिन तय किया गया है। 15 मार्च को व्यपार मंडल का जनरल हाउस बुलाया जाएगा जिसमें सर्व सम्मति से नई टीम का गठन किया जाएगा। नई टीम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और पांच कार्यकारिणी सदस्यों को चुना जाएगा। नोगली व्यापारिक क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है, हर जोन से कम से कम एक कार्यकारिणी सदस्य को चुना जाएगा। शर्मा ने सभी व्यापारियों से आह्वान किया है कि सभी लोग 15 मार्च की बैठक में जरूर उपस्थित रहें। व्यापार मंडल नोगली और भड़ावली पंचायत में समन्वय संबंधित निर्णय भी नई कार्यकारिणी ही लेगी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे और नई कार्यकारिणी का गठन भी पंचायत सचिव की ही निगरानी में किया जाएगा। इस बैठक में पंचायत सचिव, पंचायत सहायिका, पंचायत वार्ड सदस्य दीपू, विजय चौहान, बाबी मेहता, दिनेश वर्मा, देव राज नेगी, रजनीश सूद, राम कुमार, देव कृष्ण, शोभा राम, योगेंद्र चौहान, वेद प्रकाश, नरेश अग्रवाल, रजनीश ठाकुर, जंग मोहन रोल्टा आदि मौजूद रहे।
The post नोगली कस्बे को पांच जोन में बांटने की तैयारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment