नारी में शक्ति सारी, न कहें बेचारी

शिमला – गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल राज्य शिमला व भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा कला एवं श्ल्पि मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में लगाई गई प्रदर्शनी की खास बात तो यह है कि यहां जो भी सामान सजाया गया है। वह महिलाओं द्वारा हाथों से बनाया गया है। यह सामान देखने में काफी सुंदर है यही कारण है कि जो भी इस प्रदर्शनी को देखने आ रहा है। वह प्रदर्शनी की खूब तारीफ कर रहा है। इस प्रदर्शनी में दूरदराज से काफी संख्या में महिलाएं आई हैं। इन महिलाओं में एक अलग ही उत्साह व आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर सामने आ रही हैं, जिससे और महिलाओं के लिए भी एक उदहारण बन कर सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कांगड़ा की बेटी बबिता भी हजारों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन कर सामने आई है। इस प्रदर्शनी में बबिता ने हाथों से बनाए उत्पादों को लगाया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं, साथ ही यहां आने वाले लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अगर उनके परिवार का साथ हो तो वे बहुत कुछ कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि एक वह समय था जब महिलाओं को चार दीवारों के अंदर चूल्हा चौका व बेटियों को अच्छा पढ़ाया-लिखाया नहीं जाता था। यही कारण था कि उस समय महिलाओं को एक अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाया, लेकिन आज समय के साथ-साथ लोगों की मानसिकता में भी परिवर्तन आया है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं व बेटियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से भी प्रशासन की यह एक बेहतरीन पहल है जो कि बहुत सी महिलाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस कला की शिक्षा उन्हें उनकी माता से मिली है। अब वह आने वाले समय में इसका और विकास करना चाह रही हैं। इसके लिए वह अपने साथ उन महिलाओं को जोड़ना चाह रही हैं, जो बेरोजगार हैं। अपनी छोटी मोटी जरूरतों सहित परिवार का खर्च निकालने में सहायता मिल सके, ऐसी जरूरतमंद महिलाओं को अपने साथ जोड़ना चाह रही हैं। प्रदर्शनी में हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 20 महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाई है।

The post नारी में शक्ति सारी, न कहें बेचारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews