कर्फ्यू में ढील, खरीददारी में जुटे लोग

नेरवा में लोगों ने राशन,सब्जियों और जरूरी सामान की खरीददारी की

नेरवा – गुरुवार को कर्फ्यू में चार घंटे आठ बजे से बारह बजे ताकि की ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील मिलते ही लोग बाजार में सामान लेने के लिए आने शुरू हो गए। इस दौरान लोगों ने राशन, सब्जियों एवं अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। इसके अलावा बागबानों किसानों के आवश्यक कीटनाशकों एवं अन्य रसायनों के विक्रय में छूट मोलने पर किसानों बागबानों ने भी कुछ आवश्यक खरीददारी की। कर्फ्यू में ढील के बावजूद  प्रशासन भी खूब मुस्तैद नजर आया। तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने इस मौके पर जहां बाजार का दौरा कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रेरित किया वहीं नेरवा पुलिस ने भी विभागीय वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मूवमेंट कर माइक द्वारा लोगों को कर्फ्यू में ढील की जानकारी दी एवं लोगों को इस दौरान बरते जाने वाले एहतियात की जानकारी प्रदान की। प्रशासन द्वारा पहले कर्फ्यू में आठ ्रसे ग्यारह बजे तक की ढील दी गई थी लेकिन लोगों को राहत देने के लिए अंतिम समय में यह समय में यह समय बारह बजे तक बढ़ा दिया गया, परंतु तब तक अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चुके थे एवं लोग भी बाजार से जा चुके थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि कर्फ्यू में ढील की जानकारी एक दिन पहले दी जाएं एवं यह ढील दिन के समय कम से कम चार घंटे की हो क्योंकि लोगों को जरूरी सामान लेने के लिए दूर-दूर से पैदल आना पड़ रहा है। दूर से आने वाले लोगों को सुबह के समय बाजार पहुंचना कठिन है। 

The post कर्फ्यू में ढील, खरीददारी में जुटे लोग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews