हर दिल अजीज थे समाजसेवी नरेश भिख्टा

नेरवा-शुक्रवार की रात कलारा निवासी सेवानिवृत सैनिक संत राम भिख्टा के परिवार एवं नेरवावासियों को ऐसे जख्म दे गई,जिनकी शायद ही कभी भरपाई हो पाए। शुक्रवार की इस काली रात ने नेरवा का एक कर्मठ समाजसेवी सदा सदा के लिए छीन लिया। ग्राम पंचायत नेरवा के उप प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी युवा नरेश उर्फ बेबी भिख्टा की एक दर्दनाक बोलेरो हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से नेरवा में सन्नाटा छा गया।  बेबी हंसमुख स्वभाव के साथ-साथ दिन रात हमेशा समाजसेवा में जुटे रहते थे।  कभी भी कोई दुर्घटना हो या कोई गरीब संकट में हो बेबी हर समय मदद को आगे रहते थे।  2017 में गुम्मा में हुए भीषण बस हादसे में मारे गए नेपाली मूल के अनजान पांच लोगों के अंतिम संस्कार में उन्हों ने अहम भूमिका निभाई थी।  इस बस हादसे में 45 लोग काल के ग्रास में समा गए थे। बेबी राजनीति में भी सक्रिय थे। वर्तमान में बतौर चौपाल यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अपनी सेवाएं दे रहे थे। चौपाल के पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट, युवा कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, दिनेश चौहान, नरेश धाजटा, रिपना कलसाइक, दिनेश राणा, वसंत नेवली, सुरेंद्र लालटा, चंद्र शेखर दीवान, दीपक सेंद्रिक, बलवीर नेगी, पुष्कर राज, हितेंद्र, रजत एवं दिनेश जिंटा ने बेबी भिख्टा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे चौपाल कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया है।

The post हर दिल अजीज थे समाजसेवी नरेश भिख्टा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews