शिमला की सब्जी मंडी जल्द होगी दाड़नी में शिफ्ट, निगम ने दी एनओसी

शिमला- शहर की मुख्य सब्जी मंडी को दाड़नी का बगीचा के लिए शिफ्ट करने के लिए पिछले कई सालों से प्रसास किया जा रहा है। इस कार्य के लिए  निगम ने एन ओ सी दे दी है। नगर निगम ने प्रपोजल भी तैयार किया है। शहर पर बढ़ते दवाब को कम करने और बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए ऐसा किया जा रहा है। सब्जी और अनाज मंडी को दाड़नी का बगीचा के लिए शिफ्ट करने से जाम से भी राहत मिलेगी। निगम ने इस संबंध में प्रपोजल भी तैयार किया है। इसमें व्यापारियों की भी राय ली गई है और सभी ने इस पर अपनी सहमति जताई है। मंडियों के स्थानांतरण के चलते एक तो शहर पर दवाब कम होगा, वहीं सफाई व्यवस्था से निजात मिलेगी और व्यापारियों को भी तमाम समस्याओं से राहत मिलेगी। सब्जी और अनाज मंडी सड़क से दूर हैं। यहां के लिए सड़क तो है, लेकिन इसमें बड़ी गाडि़यां नहीं चल सकती हैं। ऐसे में कारोबारियों को अनाज, सब्जियां कुलियों पर मंडियों तक पहुंचानी पड़ती है। मंडियों तक सामान पहुंचाने की एवज में कुलियों को भारी भरकम किराया अदा करना पड़ता है। अगर दोनों मंडियां सड़क के साथ होती, तो भारी भरकम भाड़ा बच जाता।

The post शिमला की सब्जी मंडी जल्द होगी दाड़नी में शिफ्ट, निगम ने दी एनओसी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews