दिल्ली में हिमाचली सेब के पौधों में बंपर सेटिंग

नारकंडा और बिलासपुर से ले जाए गए पौधों में लगी फसल

नारकंडा-आमतौर पर पहाड़ों में बर्फ  पड़ने और ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों में उगने वाला सेब अब मैदानी इलाको में भी उगने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग में ग्रीनबैरी वेलफेयर संस्था के एमडी और नारकंडा के बड़े होटल कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता के गार्डन में लगे हिमाचली सेबों के तीन साल के पौधों में सेब की बंपर सेटिंग हुई है। पौधों में लगे फलों को देखकर दिल्ली वासी हैरान है। शिमला की प्रसिद्ध पर्यटक नगरी नारकंडा के बडे़ होटल व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता ने नारकंडा और बिलासपुर से सेब के पौधों को ले जाकर गार्डन में लगाया और कड़ी मेहनत कर पौधों को कामयाब किया है। अब पौधों में फल लगने से वह काफी खुश है। स्थानीय लोगों को भी अब दिल्ली में सेब पैदावार की उम्मीद जगी है। राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में हिमाचल के सेब उत्पादक क्षेत्रों में भी तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसी बात को लेकर मैंने प्रयोग के तौर पर हिमाचल से सेब के पौधों को लाकर अपने गार्डन में लगाया और सेब के पौधों की ग्रोथ के लिए पूरी तरह से ऑर्गेनिक खाद का प्रयोग किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनके गार्डन में दस पौधे गमले मे लगाए गए है और पांच पौधे जमीन में लगाए गए है, जिनकी ग्रोथ अच्छी चल रही है। बताते चले कि लखनऊ में भी ग्रीनबैरी स्कूल के गार्डन में राजेश कुमार गुप्ता ने सेब के पौधे लगा रखे है, जिसमें अभी फ्लावरिंग हो रही है।

The post दिल्ली में हिमाचली सेब के पौधों में बंपर सेटिंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews