क्योंथल के भ्रमण पर निकले डोमेश्वर देवता पहुंचे पीरन-ट्रहाई

शिमला – क्योंथल रियासत के भ्रमण पर निकले डोमेश्वर देवता गुठान कोटखाई  शनिवार को पीरन व ट्रहाई गांव पहुंचे। जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा देवता व इनके साथ आए सभी कारदारों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर देवलुओं द्वारा देवता के रथ के साथ चोल्टू नृत्य, जिसे जातर कहा जाता है, प्रस्तुत करके लोगों द्वारा भरपूर मनोरंजन करवाया गया। इससे पहले डोमेश्वर देवता द्वारा क्योंथल रियासत के राजा को उनके महल में जाकर आशीर्वाद दिया गया। देवता के गुर अर्थात देवा अमर सिंह ठाकुर और  भंडारी सुभाष ने बताया कि कालांतार से डोम देवता गुठान का साम्राज्य 22 रियासतों एवं 18 ठकुराइयों में माना जाता है और डोमेश्वर देवता अपनी प्रजा को आशीर्वाद देने के उद्देश्य से राजा जुन्गा के आदेशानुसार 20 वर्ष उपरांत भ्रमण पर निकलते हैं। उन्होंने बताया कि अपै्रल 2019 को क्योंथल रियासत के भ्रमण पर निकले हैं और 22 रियासतों और 18 ठकुराईयों के भ्रमण पर करीब तीन वर्ष लग जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि डोमेश्वर देवता का इतिहास क्योंथल रियासत के राजा से जुड़ा है। कालांतर में राजा जुन्गा द्वारा गुठान के अहिचा ब्राह्मण की हत्या करने पर कुष्ठ हो गया था। राजा द्वारा  कुष्ठ निवारण और वंशावली के लिए काफी जप तप और अपने कुल देवता जुन्गा की अराधना की गई परंतु जब कोई राहत नहीं मिली तो राजा जुन्गा द्वारा  डोमेश्वर देवता को आमंत्रित किया गया। ब्राह्मण हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए डोम देवता ने राजा जुन्गा को कहा कि वह चायल के समीप भलावग में 84 हाथ लंबा तालाब बनाए और उसे अश्विनी खड्ड से पानी लाकर भरा जाए। इसके अतिरिक्त 84 कन्याओं व  84 ब्राह्मणों को जमाएं और 84 गऊआें का दान करें। तभी वह ब्राह्म हत्या से मुक्त होंगे। राजा द्वारा भलावग नामक स्थान पर 84 हाथ लंबा तालाब तैयार करवाया गया और पूरी प्रजा द्वारा अश्विनी खड्ड से पानी लाकर भरा गया। डोमेश्वर देवता की कृपा से राजा जुन्गा ब्राह्म हत्या से मुक्त हुए और उनके घर संतान भी हुई। इनका कहना है कि कालांतर में डोमेश्वर देवता क्योंथल रियासत के शासक की राजगद्दी समारोह तथा संतान होने पर विशेष तौर पर महल में अनिवार्य रूप से आते थे। उन्होंने बताया कि राजा जुन्गा द्वारा डोम देवता से आग्रह किया गया कि वह 20 वर्षों के उपंरात 22 रियासत और 18 ठकुराइयों का भ्रमण करके प्रजा को आशीर्वाद दें। उन्होंने बताया कि वचनबद्ध डोमेश्वर देवता कालांतर से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं।

The post क्योंथल के भ्रमण पर निकले डोमेश्वर देवता पहुंचे पीरन-ट्रहाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews