अस्पतालों में हो स्पेशलिस्ट की भर्ती

ठियोग – अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी की ने शनिवार को नायब तहसीलदार ठियोग के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें महिलाओं ने सभी सरकारी अस्पतालों में महिला रोग विशेषज्ञ तथा शिशु विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती करने की मांग की गई है। संगठन की महिला पदाधिकारियों में प्रधान सुमित्रा चौहान ने कहा है कि प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है। इसलिए महिलाओं को जब कोई भी गायनी से संबंधित समस्या होती है, तो उसके लिए महिलाओं को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिससे वह अपनी बीमारी का ईलाज नहीं कर पाती। क्योंकि प्रदेश के अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ तथा शिशु रोग विशेषज्ञ की भारी कमी चल रही है। इसके अलावा इस कारण महिलाओं को अपना ईलाज निजी क्लीनिकों में मजबूरन करवाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है उनकी मांगों पर शीघ्र अमल किया जाए, अन्यथा आने वाले समय में महिलाएं आन्दोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हो जाएगी।

The post अस्पतालों में हो स्पेशलिस्ट की भर्ती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews