शिमला-देश की बेटी निर्भया को सात सालों बाद दिल्ली में शुक्रवार को फांसी दी गई। दिल्ली में निर्भया केस में चारों आरोपियों को दी गई फांसी के बाद शिमला में लोगों ने राहत की सांस ली है। गौर रहे कि देश को झकझोर देने वाले निर्भया रेप और हत्याकांड के चार आरोपियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। निर्भया के गुनाहगारों को फांसी दिए जाने के बाद पूरे देश में काफी खूशी का माहौल था। तिहाड़ जेल के बाहर भी कई लोग हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे। जैसे ही लोगों को निर्भया के गुनाहगारों की मौत की सूचना मिली कुछ स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। शिमला में भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने गुनाहगारों के लिए फांसी देने के फैसले को एक दम सही करार दिया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि देश की बेटी को आज इंसाफ तो मिला लेकिन इसके लिए उसके परिवार वालों को एक लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी। निर्भया के परिवार को पिछले सात सालों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस फैसले से एक उदाहरण जरूर पेंश हुआ है। ऐसे में अब अपराधियों को भी एक सबक बन गया है कि यदि भविष्य में फिर किसी बेटी के साथ अपराध करने की कोशिस की जाती है तो उसे फांसी की सजा जरूर होगी। वहीं लोगों ने बेटियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ इसे एक अहम फैसला घोषित किया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस फांसी के बाद लोगों में डर का माहौल बनेगा। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि फैसला होने में कुछ वक्त जरूर लगा, परंतु यह छोटी मानसिकता और ऐसी दरिंदगी करने वालों के लिए एक सबक है। सुबह फांसी सूचना आने के बाद ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देना प्रारंभ कर दिया था।
The post निर्भया के हत्यारों को फांसी होने पर जताई खुशी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment