देवी-देवताओं ने शहर की परिक्रमा कर दिया आशीर्वाद

रामपुर बुशहर – फाग मेले के दूसरे दिन देवी-देवताओं ने शहर की परिक्रमा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। एक-एक कर सभी देवताओं ने पूरे शहर का फेर निकाला। हर देवता के साथ भारी जनसमूह ने इस फेर में शिरकत की। सभी ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते बाजार से निकले। यह फेर राज दरबार से दोपहर को शुरू हुआ। पहले राज दरबार परिसर में पहुंच कर देवताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद एक-एक कर सभी देवता राज दरबार से निकले। जिस समय यह फेर शुरू हुआ पूरा वातावरण ढोल नगाड़ों की थाप से गूंज उठा। मुख्य बाजार से जब देवताओं का फेर निकला तो बाजार के लोगों ने धूप व टीका स्वरूप पैसे देवताओं को चढ़ाए। हर देवता के देवलु इस फेर में मदमस्त होकर नाचते रहे। देवता पहले राज दरबार से पुराने बस स्टैंड होते हुए सीधे मुख्य बाजार में दाखिल हुए। वहां से देवताओं का फेर एनएच-5 में दाखिल हुआ। एनएच पर गाडि़यों की आवाजाही होने के बावजूद भी देवलुओं का जोश कम नहीं हुआ। यहां पर वे झूमते दिखे। एक के बाद एक 16 देवी-देवताओं के फेर में निकलने से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। एनएच-22 पर देवता संग नाचते देवलुओं के कारण सड़क के दोनों और काफी लंबा जाम लग गया। जाम को खोलने के लिए पुलिस खासा पसीना बहाती दिखी।

The post देवी-देवताओं ने शहर की परिक्रमा कर दिया आशीर्वाद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment

Latest
Total Pageviews