शिमला-जिला शिमला में 26 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान बारिश व ओलावृष्टि जनता की दिक्कतें बढा सकते हैं। मौसम विभाग के तहत जिला में 21 व 23 मार्च को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलेगा। जिला में 21 से 26 मार्च तक अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है। जिला शिमला में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा। शिमला में दिन भर धूप खिली रही। धूप खिलने से तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। तापमान में उछाल आने से शिमला में दिन के समय गर्मी का एहसास हुआ। बीते 24 घंटों के दौरान जिला के रामपुर और कुमारसैन में बारिश रिकॉर्ड की गई है। रामपुर में दो औैर कुमारसैन में एक मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा शेष जिला में मौसम साफ बना रहा। मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। तापमान में उछाल आने से सुबह व शाम के समय ठंड का प्रकोप काफी हद तक कम हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जिला मेें अगर बारिश व बर्फबारी होती है तो जनता को फिर से कडाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर पहाडों पर जनता को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जिला में तापमान सामान्य दर्ज
जिला शिमला में तापमान सामान्य चल रहा है। जिला में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है, जिससे जनता को ज्यादा ठंड की मार नहीं झेलनी पड़ रही है, मगर बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
शाम के समय चलीं ठंडी हवाएं
जिला शिमला में दिन भर धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद जिला में ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया था। हवाओं के चलने से शिमला में शाम के समय ठंड का एहसास हुआ। ऐसे में जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
The post रामपुर में दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment